बुधवार को बोकारो में नक्सलियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं और तलाशी लेने पर प्रतिबंधित राइफल एके-47 और दो इंसास बरामद हुए हैं। 15 लाख का इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जबकि एरिया कमांडर की जिम्मेदारी निभाने वाली उसकी पत्नी महिला नक्सली एरिया कमांडर शांति मार दी गई।
मारे गए दूसरे नक्सली की पहचान मनोज के रूप में हुई है। पुलिस की सफलतम कार्रवाई के बाद बोकारो पहुंचे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए इस एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। झारखंड के डीजीपी ने नक्सलियों को दिया संदेश करो सरेंडर, सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ या फिर बेमौत मरो। बोकारो में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। झारखंड के डीजीपी ने कहा इस एनकाउंटर के बाद बोकारो जिला अब हो गया नक्सली फ्री। उनका दावा है की इस साल के मार्च तक करेंगे झारखंड को नक्सली फ्री।
उनकी मानें तो नक्सल ऑपरेशन में हमने 500 जवान और अधिकारी गवाएं हैं। पुलिसकर्मियों ने बहुत खून बहाया है। एनकाउंटर की इस घटना से कुछ साथियों की मौत का बदला लिए है पुलिस ने।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई जी ऑपरेशन ए बी होमकर और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस साकेत सिंह, उत्तरी छोटानागपुर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉक्टर माइकल राज एस भी उपस्थित थे।