Modi 3.0 में सामने आने लगे हैं कैबिनेट मंत्रियों के नाम, किसी की होगी इंट्री, किसी की होगी छुट्टी

Names of cabinet ministers are coming out, some are entering, some are leaving

नरेन्द्र मोदी 9 जून को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण के समय कौन-कौन कैबिनेट मंत्रिपद की शपथ लेगा, इसकी तस्वीरें अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। फिर भी कुछ नाम छन कर सामने आ रहे हैं। दरअसल मोदी 3.0 सरकार में नरेन्द्र मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती एनडीए गठबंधन के दलों को साधने की है, इसलिए केन्द्रीय मंत्रिपरिषद पर उसकी छाया भी साफ दिखेगी।

केन्द्रीय कैबिनेट में कुछ पुराने तो कुछ नये चेहरे दिखेंगे। इन चेहरों में वे चेहरे भी होंगे जो चुनाव हार गये है। इनमें स्मृति ईरानी और आर.के. सिंह के नाम भी शामिल हैं।

केन्द्रीय कैबिनेट की जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वह यह है कि एनडीए के दो प्रभावशाली पार्टियों जदयू और टीडीपी का इस पर गहरा प्रभाव दिखेगा। टीडीपी के तीन बार के सांसद राममोहन नायडू को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा टीडीपी कोटे के दो राज्य मंत्री भी होंगे, ऐसी पूरी सम्भावना है। हालांकि पार्टी ने चार पदों- दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद की मांग की है। टीडीपी डिप्टी स्पीकर पद की पेशकश की कर सकती है।

जदयू कोटे की बात करें तो इसका भाव मोदी 3.0 सरकार में कुछ ज्यादा ही दिखेगा। जदयू मंत्री पदों के मामले में मोलभाव करने से पीछे नहीं हटेगा। जदयू कोटे से ललन सिंह और केसी त्यागी केन्द्रीय मंत्री हो सकते हैं। फिर भी  उनकी पारी से कौन मंत्री होगा यह फैसला बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही करेंगे।.फिर भी जैसी खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक 4 सांसदों पर एक मंत्री बनाने की प्रस्ताव है। जदयू को 12 सीटें मिली हैं. इस तरह वो 3 मंत्री पदों की मांग कर सकते हैं।

हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी का केन्द्रीय कैबिनेट में जगह मिलना तय है। बिहार में पांच सीटों पर सभी पांच सीटें जीतने वाले एलजीपी के चिराग पासवान के केन्द्रीय कैबिनेट में जगह न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता। एनडीए के प्रमुख सहयोगी रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी ही।

इसके अलावा एनडीए में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे ही। इनके भी नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार शिंदे अपने सांसद प्रताप राव जाधव का नाम आगे बढ़ा रहे हैं।

भाजपा के ये सांसद हो सकते हैं केन्द्रीय कैबिनेट में

  1. शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)
  2. वीडी शर्मा (मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
  3. नित्यानन्द राय (बिहार से लगातार तीसरी बार जीतने वाले भाजपा सांसद)
  4. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बिहार के महाराजगंज से भाजपा सांसद)
  5. बांसुरी स्वराज (पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री)
  6. लता वानखेड़े (मध्य प्रदेश के सागर से भाजपा सांसद)
  7. सावित्री ठाकुर (मध्य प्रदेश के धार से लगातार दूसरी बार बनीं सांसद)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, CEO ने बैठक में दिए दिशा निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *