समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिखे MS Dhoni, Video शेयर कर बोले – कुछ नया सीखकर बहुत अच्छा लगा

MS Dhoni Tractor Video

MS Dhoni Tractor Video: हाल ही में धोनी (MS Dhoni) ने पूरे लंबे समय के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। धोनी (MS Dhoni) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाइक के शौकीन धोनी (MS Dhoni) ट्रेक्टर से खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और संन्यास के बाद पूर्व कप्तान को ज्यादातर समय उनके फॉर्म हाउस में देखा गया है, लेकिन इस वायरल वीडियो में धोनी का एक नया ही रूप दिखाई दिया है.

“कुछ नया सीखकर बहुत अच्छा लगा”

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, कुछ नया सीखकर बहुत अच्छा लगा लेकिन यह काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा. धोनी द्वारा साझा किए इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है.

इससे पहले 8 जनवरी 2021 को शेयर की थी वीडियो

बता दें कि पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं. इससे पहले उन्होंने 8 जनवरी 2021 को एक वीडियो शेयर की थी, वो भी वीडियो उनके फॉर्महाउस की थी. ऐसे में जब यह वीडियो शेयर किया गया तो फैंस को काफी पसंद आया. धोनी ने आखिरी बार जो वीडियो पोस्ट किया था वह उनके फॉर्म का ही था। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था, अगर मैं खेत में जाता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 ये भी पढ़ें : “तेजस्वी जी… आप तो लव मैरिज कर लिए और हम अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे…,” पिंकी ने बयां किया वैलेंटाइन का दर्द

MS Dhoni Tractor Video

Related posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने ट्विटर का बायो अपडेट किया, लिखा ‘Dis’Qualified MP’

Manoj Singh

हनीमून पर कुछ ज्यादा ही बोल्ड हुईं मौनी रॉय, मोनोकिनी पहन पति को दिया रोमांटिक मैसेज

Manoj Singh

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग में कानूनी विकल्पों पर चर्चा, क्या निकल पायेगा समाधान?

Pramod Kumar