न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, क्रिकेट से नहीं। IPL में CSK से अब भी जुड़े महेन्द्र सिंह धोनी का क्रिकेट लगाव इसी से झलकता है कि वह क्रिकट की उभरती प्रतिभाओं को और तराशने का काम कर रहे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें धोनी को अंडर-19 महिला टीम के कुछ खिलाड़ियों को टिप्स देते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें हाल की हैं जब धोनी ने भारत की अंडर-19 की खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाए। धोनी ने एमएसडी नामक क्लिनिक की शुरुआत ही इसीलिए की है ताकि उभरते क्रिकेटरों को ग्रुप को गाइड किया जा सके। यह वर्कशॉप हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर ने 15 खिलाड़ियों के साथ एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। सोशल मीडिया प्रतियोगिता के जरिए इन खिलाड़ियों का चयन मास्टरकार्ड द्वारा किया गया था।
धोनी ने खिलाड़ियों को क्या-क्या सिखाये गुर
एमएसडी क्लिनिक में महेन्द्र सिंह धोनी ने महिला क्रिकेटरों को खुद से जुड़े के दिलचस्प और मजेदार अनुभवों के साझा किया ताकि वे उससे प्रेरणा ले सकें और उनमें जुनून विकसित हो सके। वर्कशॉप के दौरान, धोनी ने खिलाड़ियों को प्रेशर मैनेजमेंट, क्रिकेट में करियर बनाने, फिटनेस, गेम प्लान तैयार करने जैसे अनुभवनों को साझा करते हुए जरूरी टिप्स भी दिये।
महिला क्रिकेटर सब बाधाएं तोड़ रहीं – एमएस धोनी
इस मौके पर धोनी ने महिला खिलाड़ियों को उत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से खेल में सुपरपॉवर रहा है और अब तो महिला क्रिकेटर दृढ़ संकल्प के साथ तमाम बाधाओं को तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य के प्रति और गहरा विश्वास है। महिला क्रिकेट अब उड़ान भरने लगा है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रामगढ़ उपचुनाव में EVM तथा VVPAT प्रिंटर से डाले जायेंगे वोट और वोट रिकॉर्ड भी होंगे