नए साल का महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी (shakshi dhoni) के साथ स्वागत किया। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने नए साल के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दुबई में महेंद्र सिंह धोनी नए साल के स्वागत में आतिशबाज़ी का आनंद ले रहे हैं. गोद में बेटी जीवा धोनी को लिए दोनों ही आतिशबाजी का आनंद उठा रहे हैं.
View this post on Instagram
साक्षी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि साल 2023 का स्वागत थाला के साथ कीजिए. बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ दिनों से दुबई में ही हैं.
ये भी पढ़ें : नए साल पर रिकॉर्डतोड़ शराब बिक्री, झारखंड में 45 करोड़ के छलके जाम