समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

रूपेश पांडेय को इंसाफ मिले और मामले की CBI जांच हो, झारखंड में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग पर लोकसभा में सांसद Sanjay Seth ने उठाया सवाल

Sanjay Seth

झारखंड में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने आज लोकसभा में मामला उठाया। इस दौरान सांसद श्री सेठ ने हजारीबाग में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए रूपेश पांडेय हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने कहा कि झारखंड में भीड़ के द्वारा हिंसा, मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अभी 2 दिन पहले हजारीबाग में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन में शामिल किशोर रूपेश पांडे की हत्या जुलूस से खींच कर, कर दी गई और कानूनी कार्रवाई के बजाय राज्य सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करवा दी।

कुछ दिन पूर्व सिमडेगा में एक युवक संजू प्रधान को घर से खींच कर जमकर पिटाई की गई और परिवार के सामने ही भीड़ ने जिंदा जला दिया। आश्चर्यजनक बात यह रही कि पुलिस इन घटनाओं में मूकदर्शक बनी रही। सिमडेगा की घटना में तो पुलिस वीडियो बनाती रही। सरकार और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि दिन प्रतिदिन झारखंड की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अन्य जिलों में भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी है। राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

मॉब लिंचिंग की घटनाओं के कारण झारखंड में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि कब, कहां, किसे भीड़ खींच कर मार दे; कहना मुश्किल है। राज्य में अराजकता बढ़ चुकी है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इन घटनाओं पर देश के बुद्धिजीवी, तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता और भी ऐसे कई लोग जो बात बात में लोकतंत्र की आजादी मांगते हैं। मोमबत्तियां जलाते हैं। सब के सब लोग खामोश हैं।

उन्होंने आग्रह किया कि इन मामलों में हस्तक्षेप किया जाए। रुपेश पांडे की हत्या की सीबीआई से जांच कराई जाए। राज्य को कड़े निर्देश दिए जाएं। ऐसी घटना पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाएं ताकि हमारा झारखंड राज्य और वहां की जनता सुरक्षित माहौल में जी सके।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet की बैठक में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए किन अजेंडों को मिली स्वीकृति

Related posts

मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं Jitan Ram Manjhi, कहा- मौका मिला तो चूकेंगे नहीं

Sumeet Roy

IPL 2023: फिर चर्चा में क्यों हैं महेन्द्र सिंह धोनी, आखिर क्यों नहीं खेल रहे शुरू के कुछ मैच!

Pramod Kumar

Largest Mouth: दुनिया की ‘सबसे बड़े मुंह वाली महिला’, बनाया ये अजीब रिकॉर्ड

Manoj Singh