Jharkhand: मां-बहू-बेटा ब्राउन शुगर किंगपिन, 1000 पुड़िया के साथ पांच गिरफ्तार

राजधानी रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में विधानसभा और अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पांच तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक हजार पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गयी है। विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तार हुए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, नशे की इस तस्करी में मां-बेटा और बहू भी शामिल पाये गये हैं।

इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। इस तस्कर गिरोह में महिलाओं की भी भूमिका अहम होती है। विधानसभा थाना क्षेत्र के नया सराय इलाके से तीन की गिरफ्तारी हुई है। इनमें मां-बेटा और बहू धंधे में शामिल थे। इनके पास से 900 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी है।

दूसरी गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से की गई है। यहां दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 100 पुड़िया बरामद की गयी है। ये तस्कर एक गिरोह बनाकर ब्राउन शुगर के दलदल में रांची के युवाओं को धकेलने में लगे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए नयी उम्र के युवकों को टारगेट किया जा रहा है। इसके अलावा ब्राउन शुगर की बिक्री करने में ऑटो ड्राइवर की भी भूमिका अहम है। कस्टमर खोजने के बाद ये लोग ग्राहक खोज कर उन तक ब्राउन शुगर को पहुंचाते थे।

अब पुलिस के टारगेट पर ऑटो ड्राइवर भी हैं। सभी की जानकारी पुलिस को मिल गई है। अब उनपर कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: 96,000 करोड़ की 5G स्पेक्ट्रम की दूसरी नीलामी शुरू, शेयर मार्केट पर भी नीलामी का असर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *