झारखंड विधानसभा के मॉनसून की शुरुआत शुक्रवार को हो गयी है। आम परम्परा के अनुसार पहले दिन दिवंगतों के श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई अगले कार्यदिवस के लिए स्थगित कर दी जाती है, वैसा ही आज भी किया गया। बजट सत्र से मॉनसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें सदन में शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड का विधानसभा सत्र इसके बाद स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। यानी शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से सदन की कार्रवाई आरम्भ होगी।
सदन ने इन दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमन चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोभाकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जताई गई। सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।
झारखंड विधानसभा में आज क्या-क्या हुआ?
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की ओर से विधायकों को दिए आश्वासनों पर अब तक सरकार की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसका लेखा-जोखा है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है, स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से केन्द्र सरकार ने डिजाइन किया है मोबाइल ऐप!