समाचार प्लस
Breaking झारखंड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

‘मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी’, धरती आबा की धरती से देश को दिया बड़ा भरोसा

'Modi's guarantee means guarantee of fulfillment', Dharti has bigger trust than Aba's land

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनके जयंती पर उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर उनके समाधि स्थल पर उन्हें नमन किया। वहां से उसके बाद पीएम खूंटी पहुंचे और बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने सम्बोधन की शुरुआत और सभी को जोहार कह कर की। मोदी ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। पीएम ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। मैं बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से लौटा हूं। भगवान बिरसा की पावन भूमि की मिट्टी माथे पर लगाने का सुखद सौभाग्य मिला। वहां बिरसा के परिजनों से सुखद मुलाकात हुई। संग्राहलय देखने का अवसर मिला है। भगवान बिरसा मुंडा पार्क और म्यूजियम देखने का अवसर मिला। दो साल पहले यह म्यूजियम देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। मैं सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं।

पूरे देश को दी 50 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश को विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। रेल परियोजना शुरू हुई है। झारखंड भी देश के इलेक्ट्रिक फाइड रेल रूट वाला राज्य राज्य बना गया है। झारखंड का कोना-कोना महान विभूतियों से जुड़ा है। तिलका मांझी, चांद भैरव, फूलो झानों, अलबर्ट एक्का जैसे अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया है। देश का कोई कोना नहीं था जहां आदिवासी वीरों ने मोर्चा नहीं लिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित कई जगहों पर ऐसे वीरों का देश ऋणी है।

आजादी के वीरों के साथ नहीं हुआ न्याय

मोदी ने कहा कि आजादी के लिए अनेकों वीरों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, लेकिन आजादी के बाद बहुत से वीरों के साथ न्याय नहीं हुआ। हमने अमृत भारत के दौरान इन्हें याद किया। कुछ ही साल पहले खूंटी में सोलर पॉवर से चलने वाले जिला न्यायालय का उद्घाटन किया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा मजबूत माध्यम बनेगी। मुझे दो दशक से ज्यादा सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते हुए हो गया है। हमारी सरकार ने जितना दस साल में किया उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ अपनी पूरी ताकत लगानी है।

चार स्तम्भों को मजबूत करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चार स्तंभों को मजबूत करेंगे। ये चार स्तंभ भारत की नारी शक्ति, भारत के किसान भाई-बहन और किसानी के कारोबार से जुड़े लोग, पशुपालक, मछली पालक आदि, भारत की युवाशक्ति और भारत का मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इन्हें मजबूत करने के प्रयास किए। पिछले कुछ वर्षों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मोदी ने कहा कि साल 2014 से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है। हम सेवा करने के लिए आये हैं। हमारे आने से पहले भारत की बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। भारत के लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका जीवन बदल भी पायेगा।

कई काम कठिन थे फिर भी हमने उन्हें पूरा किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने बड़े वर्ग और सुविधा चाहने वाले लोगों की रोटी नहीं खाई। मैंने कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है। मैं उनका कर्ज चुकाने आया हूं। जब हमारी सरकार आयी तब कई गांव में बिजली नहीं थी। क्योंकि, उन्हें अंधेरे में छोड़ दिया गया था। वहां बिजली पहुंचाना कठिन था। मैंने वादा किया था कि एक हजार दिन में 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाना है। आपके सेवक ने यह कर दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसी भेदभाव खत्म कर दिए जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है… मोदी की गारंटी का मतलब पूरा होने की गारंटी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: PM मोदी बिरसा मुंडा को जयंती पर नमन कर झारखंड के साथ देश को दे गये कई बड़ी सौगातें