Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, झारखंड से कैबिनेट में किसको मिलेगी जगह!

Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रही है। एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार आज यानि रविवार को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ (Modi Oath Ceremony) लेंगे।ऐसे में सभी की नजरें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले लोगों के नामों पर टिकी हैं. झारखंड में भी इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

सूत्रों की मानें तो राज्य को मोदी मंत्रिमंडल (Modi Oath Ceremony) में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री मिलने की सम्भावना है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीँ वीडी राम राज्य के एकमात्र लोकसभा एससी सीट पलामू से लगातार तीसरी बार जीते हैं। उनके अलावा ओबीसी कोटा से विद्युत वरण महतो भी तीसरी बार जमशेदपुर सीट जीतने में सफल रहे हैं।  इन तीन प्रमुख नेताओं के अलावा कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और एनडीए में सहयोगी दल आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है।

सूत्रों के मुताबिक झारखंड में आदिवासियों की बड़ी आबादी को देखते हुए राज्यसभा के रास्ते अर्जुन मुंडा को फिर कैबिनेट (Modi Oath Ceremony) में जगह दे दिये जाने की भी चर्चा है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : Narendra Modi ने महात्मा गांधी और अटल की समाधि पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *