आखिर क्या है Modi Goverment का इरादा और क्यों देना चाहती है 15 लाख और क्या करना होगा 15 लाख कमाने क लिए ? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको देंगे और अगर आप भी घर बैठे कमाना चाहते है तो खुस हो जाये ये आपके लिए हो सकता है सुनहरा मौका। मोदी सरकार की इस पहल से कोई भी 15 अगस्त तक बन सकता है लखपति। आइये जानते है क्या है ये स्किम और कैसे इसका लाभ उठा सकते है आप।
केंद्र सरकार ने बजट 2021 -22 में फंडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए डेवलपमेंट फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट (DFI ) को बनाने के लिए बात कही है। नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के तहत केंद्र सरकार 2024 -25 तक 7000 अलग -अलग परियोजना में 111 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट की बात कही है।
ऑनलाइन पोर्टल mygov.in पर दी गयी जानकारी के अनुसार इन परियोजनाों को समय से पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर फंड की आवश्यकता पड़ने वाली है। जानकारी के अनुसार परियोजना के तहत कोई भी व्यक्ति 15 अगस्त तक 15 लाख कमा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की ये योजना तो 2024 -25 तक पूरा किया जाना है तो 2021 के 15 अगस्त तक 15 लाख कैसे कमा सकते है। आइये हम आपको बताते है आप 15 अगस्त तक 15 लाख कैसे कमा सकते है।
क्या करना होगा आपको 15 लाख कमाने के लिए
वित् सेवा विभाग और वित् मंत्रालय संस्था का नाम , टैग लाइन और लोगो डिज़ाइन करने वालों को पुरुस्कृत स्वरुप 15 लाख दी जाएगी लकिन ध्यान रहे की नाम , लोगो और टैग लाइन संस्था के काम के अनुरूप होना चाहिए।
कैसे करना है रजिस्ट्रेशन
इसमें हिस्सा लेने के लिए mygov.in पर लॉगइन करना होगा। इसके पार्टिसिपेट ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी एंट्री दाखिल करनी होगी। रजिस्ट्रेशन और एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 15 अगस्त होगी।
पुरुस्कार राशि
तीन अलग अलग कैटेगरी है। इसलिए तीनो में पुरुस्कार राशि भी अलग तय की गयी है।
नाम के लिए
पहला स्थान आने वाले को 5 लाख, दूसरे स्थान के लिए 3 लाख और तीसरे स्थान के लिए 2 लाख तय किया गया है।
टैगलाइन के लिए
पहला स्थान के लिए 5 लाख , दूसरे स्थान क लिए 3 लाख , और तीसरे स्थान क लिए 2 लाख तय किया गया है।
LOGO के लिए
पहला स्थान क लिए 5 लाख , दूसरे के लिए 3 लाख और तीसरे स्थान के लिए 2 लाख तय किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कल शाम 4.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे New Education Policy पर देश को संबोधित