विधायक अंबा प्रसाद ने महिलाओं संग की धान की रोपाई, कहा- किसानों के बीच रहने का सुख कहीं और नहीं- VIDEO

amba farming news, amba prasad, mla amba prasad

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी में धान रोपाई की। ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद विधायक अंबा प्रसाद ग्राम महूदी पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद विधायक ने माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं साथ धान के पौधों की रोपाई की। बता दें कि विधायक अक्सर ही किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही है।

विधायक अम्बा प्रसाद ने बताया कि किसान और उनके लहलहाते खेत, कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, दशरथ महतो, बिंदु दांगी, दामोदर मेहता, सुरेश महतो,प्रेमचंद महतो, सहेस महतो, दशरथ महतो, दिनेश्वर पासवान, निरंजन कुमार समेत कई महिला पुरुष मौजूदथे।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान से की मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *