समाचार प्लस
Breaking अंतरराष्ट्रीय जामताड़ा झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Most Expensive Mango Miyazaki: अब झारखंड में दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाज़ाकी’, कीमत सुन पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

image source : social media

Most Expensive Mango Miyazaki: दुनिया में फलों के राजा आम जिसे राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है, की कई किस्में पाई जाती हैं। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम से तो लोग वाकिफ हैं ही, लेकिन हम यहां चर्चा कर रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्म मियाजाकी की। जिसे ‘ताइयो-नो-टोमागो’ या ‘एग्स ऑफ सनशाइन’ के नाम से भी जाना जाता है। ये आम (Miyazaki) जापान में उगाया जाता है मियाजाकी आम का नाम जापान के एक शहर ‘मियाजाकी’ (Miyazaki) के नाम पर रखा गया है। इस फल (Miyazaki) को मुख्य रूप से जापान के साथ ही थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में उगाया जाता है। यह आम हमारे देश में बिहार के पूर्णिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।

image source : social media
image source : social media

झारखंड में भी उगने लगा मियाजाकी आम

21 हजार में एक आम और 2.70 लाख रुपए किलो तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक चुके इस आम (Miyazaki) की खेती अब झारखंड में भी धीरे -धीरे शुरू हो रही है। अब इस आम के उत्पादन को झारखंड में भी दो भाइयों ने संभव कर दिखाया है। जामताड़ा के अंबा गांव के रहने वाले अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने सफलता पूर्वक इस आम की किस्म को उगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने अपने बाग में इस आम के 7 पेड़ उगाए हैं। इनमें से 3 पेड़ों पर फल लग भी चुके हैं।अरिंदम के मुताबिक उन्हें बागवानी का शुरू से शौक है। उनके पास 2000 पौधों का बागान है. उनके पास सिर्फ मियाजाकी ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में उगाए जाने वाले महंगे आमों का कलेक्शन है। उनके बाग अल्फांसो, आईवेरी, किंग ऑफ चकापात, इंडोनेशिया का हारून मनीष, बनाना मैंगो, पोर्टेल मैंगो, हनीड्यू जैसे विदेशी और देसी वैरायटी के आमों के 45 किस्में के पेड़ लगे हुए हैं।

image source : social media
image source : social media

खास तरीके से तैयार किया जाता है यह आम

इस आम (Miyazaki) को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, अधिक समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है।

ये भी पढ़ें : 150 बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था अवैध डोडा, गुप्त सूचना के बाद हुई छापेमारी

Related posts

JPSC संवैधानिक संस्थान नहीं होती, तो उसे आज ही बंद करने का आदेश दे देता : हाईकोर्ट

Manoj Singh

Diwali Offer: बिना कोई पेमेंट किए ही घर ले आएं Honda Bike या Scooty, EMI पर नहीं लगेगा ब्याज; कैशबैक भी मिलेगा

Manoj Singh

संविधान संशोधन : OBC Bill लोकसभा से पास, राज्यों को मिल सकेगा OBC सूची में संशोधन का अधिकार

Pramod Kumar