jharkhand की रिया तिर्की (Riya Tirkey) फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले (Femina Miss India Grand Finale) को रिप्रेजेंट किया। वह मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में पूरे देश से अंतिम रूप से चयनित आठ युवतियां शामिल हुईं। इसके साथ ही झारखंड की मूल निवासी और बिजनेस स्पेस्लिस्ट 24 वर्षीय रिया तिर्की (Riya Tirkey) आदिवासी समुदाय की पहली और एकमात्र महिला हो गई हैं, जिन्होंने सफलता के इस स्तर को हासिल किया है। उनकी पर्सनैलिटी, ज्ञान, और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्हें काफी मदद की।

2015 से शुरू की मॉडलिंग
रिया (Riya Tirkey) ने मॉडलिंग में अपनी करियर की शुरुआत 2015 में शुरू की थी। बता दें कि लागतार 7 सालों तक वह मिस फेमिना का ऑडिशन में असफल हुईं। मगर असफलता से वह निराश नहीं हुईं। मिस झारखंड 2022 का खिताब पाकर इस वर्ष वह मिस फेमिना प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। गौरतलब है कि वह मॉडलिंग प्रतियोगिता मिस विजयवाड़ा और मिस अमरावती की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह मिस डिवा मिस इंडिया के ऑडिशन राउंड का हिस्सा भी रहीं हैं। इसके साथ ही वह बॉम्बे फैशन वीक में भी रैंपवॉक कर चुकी है। रिया तिर्की छत्तीसगढ़ मिस टीजीपीसी-20 और कोकोबेरी रनरअप भी रह चुकी हैं।

रांची के विवेकानंद स्कूल से की है पढ़ाई
रिया (Riya Tirkey) ने रांची में धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर से स्कूलिंग की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से आगे की पढ़ाई की। वह बैडमिंटन, बैंकिंग में काफी रूचि रखती हैं। वह स्वभाव से पशु प्रेमी हैं। 24 वर्षीय रिया ने वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की थी और करीब 8 सालों तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद इस उपलब्धि को हासिल की है। रिया की मां मीरा तिर्की गृहणी हैं, जबकि पिता अरविंद तिर्की मुंबई में एक बैंक के मुख्य प्रबन्धक हैं।