Miss India 2022: 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। एक ओर जहां कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया , वहीं रूबल शेखावत और शिनाता चौहान पहली और दूसरी रनर अप रहीं। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया।

कौन हैं सिनी शेट्टी
शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं। मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी पढ़ाई में तो अच्छी है हीं, इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर रिया को दी बधाई
वहीं फेमिना मिस इंडिया 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली रांची की रिया तिर्की राज्य की पहली आदिवासी युवती बनी है। हालांकि ग्रैंड फिनाले में वह दौड़ से बाहर हो गईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर रिया को बधाई दी और कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें :Himachal Pradesh Accident: सैंज घाटी में बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत