MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर 16.3 ओवर में 200 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई। मुंबई के लिए ईशान किशन के 42 रन के बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने अच्छा आगाज किया। ईशान किशन (21 गेंदों में 42, चार चौके, चार छक्के) और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। रोहित 8 गेंदों केवल 7 रन ही बना सके। ईशान और रोहित को हसरंगा ने पांचवें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद, सूर्या और नेहल ने मोर्चा संभाला और आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। विजयकुमार वैशाख ने16वें ओवर में सूर्या और टिम डेविड का शिकार किया। नेहल ने हर्षल के खिलाफ छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। मुंबई ने इसी के हाथ हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है। एमआई और आरसीबी की जब 2 अप्रैल को बेंगलुरु में भिड़ंत हुई थी, तब डुप्लेसी ब्रिगेड ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें – ‘गालीबाज’ जेलर Komal Manglani: सिंघम स्टाइल में बनाई रील, सिपाहियों के साथ गाली-गलौज का Video Viral
MI vs RCB