समाचार प्लस
झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand monsoon: मौसम विभाग ने झारखंड में 18 जून तक मानसून पहुंचने की दी खुशखबरी, 11 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत

Jharkhand monsoon

Jharkhand monsoon:  रांची मौसम विभाग ने झारखंड के लिए मानसून की अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दस दिनों के मानसून झारखंड में प्रवेश कर जायेगा। मानसून 18 जून तक झारखंड पहुंच रहा है इसके बाद राज्यवासियों को पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इतना ही नहीं मानसून आने से पहले भी कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलने की मौसम विभाग ने उम्मीद जतायी है। के लोगों को यह राहत 11 जून के बाद मिल सकती है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी आदि जिलों में लू का असर देखा जायेगा। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने 12 जून से दुमका, गिरिडीह, पाकुउ़, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में कुछ बारिश की सम्भावना है।

अभी कैसा है झारखंड में मौसम का हाल?

फिलहाल पूरे झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। झारखंड में पारा तो 45 के करीब भी पहुंच गया है। राज्य में सबसे ज्यादा गर्म दिन गोड्डा का है। गोड्डा में 45 डिग्री के करीब पारा पहुंचा हुआ है। आइए देखते हैं झारखंड के किस जिले में पारा कहां तक पहुंचा है-

  • गोड्डा 6°
  • देवघर 3°
  • पलामू 6°
  • पश्चिमी सिंहभूम0°
  • गिरिडीह0°
  • साहेबगंज 0°
  • रांची 2°

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ED को कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की मिली 3 दिनों की रिमांड, PMLA कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी

Related posts

गिरिडीह में कुंआ में जहरीली गैस के रिसाव से 4 मजदूर की मौत, अफरा तफरी का माहौल

Sumeet Roy

Jharkhand Politics: फिर गरमाया झारखंड में स्थानीय नीति का मुद्दा, 23 सितंबर से पदयात्रा कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का आजसू ने किया ऐलान

Manoj Singh

Jharkhand: मैत्री मैच में हारी मुख्यमंत्री की टीम, विधानसभाध्यक्ष की टीम ले गयी ट्रॉफी

Pramod Kumar