81 हजार करोड़ रुपयों की मेगा डील
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
अडानी ग्रुप ने Holcim Group के साथ मेगा डील की है। Holcim Group के हाथ मिलाने का अडानी ग्रुप को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इस डील के बाद अडानी ग्रुप देश की दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट मेकर बन गया है। अडानी ग्रुप को डील होते ही फायदा मिला है। इस डील के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला।
होलसिम ग्रुप से हुई डील से देश की दो बड़ी सीमेंट कंपनियां अंबुजा और एसीसी को अडाणी ग्रुप की हो गयी हैं। अडाणी ग्रुप ने इन दोनों कंपनियों को स्विटरजरलैंड की कंपनी होलसिम से खरीदा है। दोनों कंपनियों के बीच 10.5 अरब डॉलर यानी करीब 81 हजार करोड़ रुपयों की डील हुई है। बता दें, अपनी सहयोगी के जरिए होलसिम के पास अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 प्रतिशत और एसीसी में 54.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
अडाणी ग्रुप पिछले साल अडाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज के नाम से सीमेंट सेक्टर में दाखिल हुआ था और अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट मेकर बन गया है। होलसिम कंपनी ने भारत में 17 साल पहले कारोबार शुरू किया था। इसे दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी माना जाता है।
अंबुजा की वर्तमान में उत्पादन क्षमता 31.5 एमटी सालाना है। वहीं, एसीसी की वर्तमान उत्पादन क्षमता 34 एमटी है। इस तरह दोनों की संयुक्त उत्पादन क्षमता वर्तमान में 66 एमटी है। चालू विस्तार योजना के पूरे हो जाने पर यह क्षमता 78 एमटी हो जाएगी। अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी भारत में सबसे मजबूत ब्रांडों में से हैं, जिनके पास बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर है। दोनों कंपनियों के पास वर्तमान में 23 सीमेंट प्लांट, 14 ग्राइंडिंग स्टेशन्स, 80 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट और पूरे भारत में 50,000 से ज्यादा चैनल पार्टनर हैं।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: सोरेन परिवार पर हमेशा लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप