Ranchi Temple: झारखंड के रांची जिले के एक मंदिर की एक मान्यता है कि जो भी कोई यहां माथा टेकता है उसकी शादी की मनोकामना तुरंत पूरी हो जाती है और सिर्फ 6 महीने के अंदर ही उसकी शादी हो जाती है।
इस मंदिर में पूरी होती है शादी की मन्नत
मामला जिले के नामकुम अंतर्गत मराशिलि पहाड़ पर स्थित महादेव मंदिर का है। जानकारी के मुताबिक यहां जो भी शादी की मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी हो जाती है और 6 महीने में उसकी शादी हो जाती है। मंदिर के पुजारी शंभू बताते हैं कि मैं यहां पिछले 20 सालों पुजारी हूं और हर साल 15 से 16 शादी मैं खुद कराता हूं। यह सारी की सारी शादी यहां मन्नत वाली होती हैं जो भी शादी की मन्नत मांगता है वह यहीं आकर शादी करता है और सुखद दांपत्य महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करता है।
45 वर्षीय आदमी की 6 महीने के अंदर हो गई शादी
पुजारी शंभू ने बताया कि एक बार एक आदमी 45 साल का हो गया था, लेकिन उसकी शादी बार-बार ठीक होकर कट जा रही थी। तब उसे किसी ने यहां का पता बताया और यहां आने के बाद मात्र 6 महीने के अंदर उसकी शादी हो गई, उसकी शादी भी मैंने ही कराई थी। आज उसकी शादी के 3 साल हो गए हैं और वह खुशी- खुशी अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहा है।
“यह मंदिर रातों-रात अपने आप बना है”
पुजारी शंभू ने बताया कि असल में यह चमत्कारी मंदिर है। यह मंदिर रातों-रात अपने आप बना है। इस मंदिर में 4 दरवाजे हैं। कोई नहीं जानता इस मंदिर को किसने और कब बनवाया है। यहां का शिवलिंग स्वमभू है, जिस वजह से इसकी काफी मान्यताएं हैं। रांची के कौने-कौने से जैसे धुर्वा, हटिया, बूटी मोर से यहां आते हैं। वहीं अन्य जिले जैसे गुड्डा, चाईबासा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां से भी लोग यहां शादी की मन्नत मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पूजा अर्चना के लिए सुबह 5 बजे शाम 5 बजे तक पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढें: आम जन की Air Ambulance की शुरुआत आज से, सीएम हेमंत राज्यवासियों को देंगे सौगात
Ranchi Temple