Maoists call bandh in jharkhand: झारखंड में सक्रिय शीर्ष उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान (Maoists call bandh) किया है. बंद का आह्वान भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी मेंबर कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध (Protest against the arrest of Krishna Hansda) में किया गया है। भाकपा माओवादी झारखंड रीजनल कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह ऐलान किया है।
कृष्णा हांसदा पर 15 लाख रुपये का इनाम
13 जनवरी को भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी मेंबर कृष्णा हांसदा(krishna hansda) को पुलिस ने गिरिडीह जिला के डुमरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कृष्णा हांसदा पर 15 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। पुलिस ने कृष्णा हांसदा के पास से 2 लाख रुपये नकद बरामद भी किया था।
22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद का ऐलान
भाकपा माओवादी ने कृष्णा हांसदा और रेणुका मुर्मू की गिरफ्तारी के विरोध में 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद (Maoists call bandh)का आह्वान किया है। बंद के दौरान जरूरी सेवा की सेवाओं का मुक्त रखा गया है। बंद के मद्देनजर सुरक्षा बल अलर्ट है। इस गिरफ्तारी से नक्सलियों की कमर टूट गयी है।
पुलिस पर बर्बरता का लगाया आरोप
भाकपा माओवादी झारखंड रीजनल कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कृष्णा हांसदा और रेणुका मुर्मू की गिरफ्तारी के विरोध में 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद बुलाया जाता है। इस दौरान एम्बुलेंस, दूध, पानी, न्यूज़ पेपर, मेडिकल और अस्पताल की सेवाएं मुक्त रखी जाएंगी।