Ranchi News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा का मिलन समारोह रांची के प्रेस क्लब में आयोजित हुआ. जिसमें कई जिलों की महिला सदस्य मौजूद रहीं. मिलन समारोह के मौके पर मनीषा सिंह को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह ने मनीष सिंह को पट्टा पहनकर और तलवार देकर स्वागत किया.
वहीं इस मौके पर मनीषा सिंह ने कहा कि समाज की एकजुट एवं उत्थान के लिए उपरोक्त जिम्मेदारी के अनुरूप अपना दायित्व निर्वहन करूंगी और समाज के हर महिला चाहे वह किसी भी समुदाय से हों किसी वर्ग की हों छोटी हों बड़ी हों उनके दुख को दूर करूंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी.