प्रयागराज में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने संन्यास की दीक्षा ली थी. संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था जिसका जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गय है।दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है।किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है।
संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ममता कुलकर्णी को अब महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है. साथ ही अखाड़े के लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी आचार्य महामंडलेश्वर पद छीन लिया गया है. दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है.
महाकुंभ में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले संन्यास की दीक्षा ली थी. संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसका जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई थी.
इसे भी पढें: नई दिल्ली से कटरा माता वैष्णो देवी जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस बनी देश की पहली वेजिटेरियन ट्रेन