समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Dhoni Tax: बरकरार है Mahendra Singh Dhoni की ब्रांड वैल्यू, फिर बने झारखंड के नंबर 1 टैक्स पेयर

Dhoni Tax
Dhoni Tax: क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी बरकरार है। वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन बाजार में उनका सिक्का आज भी जमकर बोलता है। यही कारण है कि धोनी एक बार फिर से झारखंड के सबसे बड़े आयकर दाताओं में उभरकर सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग को किए गए भुगतान से इस बात का पता चला है कि वह झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने वाले व्यक्ति हैं। हालांकि, बीते वर्ष की तुलना में महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।
धोनी ने दिया इतने करोड़ का एडवांस टैक्स

जानकारी के मुताबिक, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयकर विभाग को 38 करोड़ रुपये के एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। वह राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाले व्यक्ति बन गए हैं। बता दें, इससे पहले वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी धोनी ने 38 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया था।

ब्रांड वैल्यू बरकरार

आयकर विभाग को धोनी द्वारा किए गए टैक्स के भुगतान से पता चलता है कि मार्केट में उनकी ब्रांड वैल्यू आज भी बरकरार है। हालांकि, धोनी की आमदनी में कोई इजाफा नहीं देखा गया है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी कई कंपनियों के लिए प्रचार करते हैं। इसके अलावा एंटरटेनमेंट कंपनी, क्रिकेट कोचिंग कंपनी से भी उनकी आमदनी होती है।

आईपीएल में दिखा रहे जलवा

महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शुमार है, जिनका पिच पर होना ही काफी होता है। धोनी की फैन फालोइंग लाखों में है। देश ही नहीं दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं। भले ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन आईपीएल के मौजूद सीजन में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं।

Dhoni Tax

Related posts

RBI Decision: रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा, अब चुकानी होगी ज्यादा ईएमआई!

Pramod Kumar

WTC Final 2023: भारत के सामने है 121 साल पुराना रिकॉर्ड, अगर तोड़ा तो बन जाएंगे चैम्पियन

Sumeet Roy

आजादी का अमृत महोत्सव: नॉन कम्युनिकेबल डिसीज- स्क्रीनिंग केटेगरी में झारखंड को देश में तीसरा स्थान

Pramod Kumar