मध्यप्रदेश के गुना के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के एक और आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है। आरोपी का नाम शहजाद बताया जा रहा है। जो पहाड़ पर छिपकर बैठा था। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोन घटना के एक और अपराधी का एनकाउंटर हुआ है। आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी बताया कि फरार मुख्य आरोपी की जानकारी भी पुलिस को मिल गई है। उसकी सर्चिंग जारी है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों का राजनीतिक संरक्षण भी जांच का बिंदु है। इससे पहले पुलिस ने नौशाद मेवाती नाम के शिकारी को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी नौशाद के पिता को रिहा कर दिया है। नौशाद के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके सीने में गोली लगी थी।
वह सुबह नग्न हालात में घर पहुंचा था। इधर इस पूरी घटना के बाद आज नौशाद की भजीती का निकाह नहीं हो सका। बारात भी नहीं पहुंची। इससे पहले प्रशासन ने बिंदौरी गांव में आरोपियों के घर भी ढहाए है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों से जुड़े करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी शो नहीं की है।