समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

झारखंड में फिर न लग जाये लॉकडाउन! कोरोना ने फिर बढ़ाई है रफ्तार, गाइडलाइंस जारी कर रही सरकार

Lockdown should not be imposed again in Jharkhand! Corona increased speed, guidelines issued

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

देश में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें नित नयी गाइडलाइन जारी कर रही हैं। सरकारें कोरोना वायरस से निपटने के लिए अस्पतालों की स्थिति पर नजर रख रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, मास्क का इस्तेमाल करने के निर्देश जारी कर रही हैं। झारखंड में धीमी गति से ही सही, कोरोना के नये केस सामने आने लगे हैं। जिससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गयी है। राज्य सरकार गाइडलाइन जारी कर लोगों को आगाह भी कर रही है।

कई राज्यों में कोरोना ने बढ़ाई है अपनी  रफ्तार

राज्य के करीब 10 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के नये मामले आने की संख्या ज्यादा है। इन राज्यों में केरल एक बार फिर सबसे आगे है। महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना के केसेस में फिर चौंकाने लगे हैं। बीते दिनों की बात करें तो दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दिन में 500 से ज्यादा मामले सामने आये हैं। बुधवार को जहां महाराष्ट्र में 569 नए मामले सामने आए और 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई। केरल से भी बुधवार को 4 मरीजों की मौत की खबर है। वहीं, राजधानी दिल्ली में कोरोना के 509 मामले दर्ज किए गए। पूरे देश में इस समय सक्रिय मरीज़ों की संख्या 25,587 है। सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है। पिछले चौबीस घंटों में 5,335 नये मामले सामने आये है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारे अलर्ट मोड पर नजर आ रही हैं।

क्या है झारखंड में कोरोना की स्थिति?

झारखंड में भी कोरोना के के केस बढ़ने लगे हैं। बुधवार को राज्य के चार जिलों में 12 नए केस सामने आये हैं। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 51 हो गई है। बुधवार को लोहरदगा में 5, पूर्वी सिंहभूम में 3, रांची तथा देवघर में 2-2 नए मामले सामने आये हैं।

झारखंड में कोरोना से निबटने की क्या है तैयारी?

झारखंड में भले ही अभी कोरोना के बढ़ने की रफ्तार धीमी है, लेकिन राज्य सरकार इससे निबटने में जुट गयी है। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए टीकाकरण एवं जांच को तेज करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी आरटीपीसीआर लैब को दुरुस्त कराने एवं जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया हैं। आपातकाल की स्थिति के लिए अस्पतालों की तैयारियों पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने बचने की सलाह दी गयी है। वहीं मास्क का प्रयोग करने की भी सलाह दी गयी है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand का अगला शिक्षा मंत्री कौन? सुदिव्य सोनू, मथुरा महतो, वैद्यनाथ राम या फिर…

Related posts

मोदी सरकार ने GST के 44,000 करोड़ रुपए की बकाया राशि निर्गत की, Jharkhand/ Bihar को भी मिला फायदा

Sumeet Roy

सितंबर से नए ‘AC Economy’ class में सफर कर सकेंगे यात्री, इतना लगेगा किराया

Manoj Singh

National Herald Case: ईडी को 90 करोड़ के लेन-देन और मोतीलाल के वित्तीय फैसला लेने पर शक क्यों?

Pramod Kumar