समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

LinkedIn List: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज काम करने के लिए Best, नौकरी तलाशने वालों की पहली पसंद अमेजन

LinkedIn List: Best to work for Tata Consultancy Services

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

LinkedIn ने 2023 के लिए ‘भारत शीर्ष कंपनियों’ की एक लिस्ट  जारी की है, जिनमें उसने 25 कम्पनियों को काम के लिहाज से बेहतर बताया है। LinkedIn की इस सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे ऊपर है। इस सूची में अगला नाम अमेजन का है जबकि मोर्गन स्टेनले तीसरे स्थान पर है। बीते सालों की तुलना में इस बार प्रौद्योगिकी क्षेत्र से इतर कम्पनियों ने सूची में जगह बनायी है। जबकि इससे पहले LinkedIn की सूची में प्रौद्योगिकी कंपनियों का ही दबदबा रहता था। लेकिन इस बार वित्तीय सेवा, तेल एवं गैस, पेशेवर सेवाएं, विनिर्माण और गेमिंग वाली कंपनियों ने भी सूची में जगह बनायी है।

LinkedIn की सूची में इन्हें मिला है स्थान
  1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  2. अमेज़न
  3. मॉर्गन स्टेनली
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  5. मैक्वेरी समूह
  6. डेलॉइट
  7. एनएवी फंड एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप
  8. श्नाइडर इलेक्ट्रिक
  9. वायट्रिस
  10. रॉयल कैरेबियन ग्रुप
  11. विटेस्को टेक्नोलॉजीज
  12. एचडीएफसी बैंक
  13. मास्टरकार्ड
  14. यूबी
  15. आईसीआईसीआई बैंक
  16. जिप्टो
  17. एक्सपीडिया ग्रुप
  18. ईवाई
  19. जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी
  20. ड्रीम 11 (ड्रीम स्पोर्ट्स)
  21. समकालिकता
  22. गोल्डमैन सैक्स
  23. वेरिंट
  24. गेम्स24×7
  25. मिंट
8 मानकों पर तैयार की गयी सूची

LinkedIn ने टॉप कम्पनियों की सूची तैयार करने के लिए आठ मानकों को आधार बनाया है, ये हैं-

  1. आगे बढ़ने की क्षमता
  2. कौशल विकास
  3. कंपनी स्थिरता
  4. बाहरी अवसर
  5. कंपनी संबंध
  6. स्त्री-पुरूष के स्तर पर विविधता
  7. शैक्षणिक पृष्ठभूमि
  8. देश में कर्मचारियों की स्थिति
नौकरी की तलाश करने वाली की पहली पसंद अमेजन, ट्विटर-मेटा रैंकिंग में नहीं

LinkedIn ने जो आंकड़े प्रस्तुत किये हैं, उससे एक बात सामने आयी है कि नौकरी तलाश रहे लोग पैसे से ज्यादा ऐसे वर्क प्लेस को बेस्ट मानते हैं जो काम करने के लिए सुविधाजनक हो। काम की तलाश करने वालों के लिए अमेजन पहली पसंद रही। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे ऐप की मालिक मेटा को भी रैंकिंग में जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें:  शाहरुख, योगी आदित्यनाथ से लेकर राहुल गांधी तक इन लोगों ने गंवाया अपना ट्विटर ब्लू टिक, देखिए लिस्ट में कौन-कौन?

Related posts

अल्ताफ हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अली ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Pramod Kumar

Mahatma Gandhi Death Anniversary : अहिंसा को बनाया था सबसे बड़ा हथियार, गांधीजी की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी

Manoj Singh

इस मुस्लिम शख्स ने गाया महाभारत का ‘टाइटल ट्रैक’, समझा दिया गंगा- जमुनी तहजीब का मर्म

Manoj Singh