आखिरी जोहार जिंदगी और कलम के योद्धा… सीएम हेमंत ने रवि प्रकाश को दी भावभीनी श्रद्धांजलि!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। रवि प्रकाश का पार्थिव शरीर शनिवार को मुम्बई से लाकर द रांची  प्रेस क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।  द रांची प्रेस क्लब पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस भी बंधाया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित थीं। दोनों ने भी रवि प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित की। रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया जायेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार रवि प्रकाश के निधन पर कहा- रवि प्रकाश बहुत जीवट थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम सांस तक वह योद्धा की तरह लड़ते रहे। कैंसर जैसे बीमारी से वह कई सालो से जूझ रहे थे। नियति को जो मंजूर है वही होता है। जिंदगी को उन्होंने भरपूर तरीके से जिया है कभी मायूसी नहीं आई। ऐसे कठिन समय में उनके परिवार को ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करे।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का मुंबई में शुक्रवार को लंग कैंसर की बीमारी के लम्बे समय से इलाज के बाद निधन हो गया। रवि प्रकाश के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवि प्रकाश के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा था- “ज़िंदादिल इनसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई…”

बता दें कि रवि प्रकाश लंग कैंसर बीमारी से लम्बे समय तक जूझ रहे थे। इसी महीने रवि प्रकाश को वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ्रेंस (डब्ल्यूसीएलसी-2024) में पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 7 सितंबर को अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित इस पुरस्कार में इस साल यह पुरस्कार पाने वाले वह भारत के इकलौते व्यक्ति थे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Chennai Test: बांग्लादेश के सामने 515 रनों की पहाड़ जैसी चुनौती, गिल और पंत ने ठोंके शतक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *