Kudhani by-election: बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव (Kudhani by-election) में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कांटे की टक्कर के बीच जदयू प्रत्याशी हार गये। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव बीजेपी ने जीत लिया है। बीजेपी के केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से मात दी है.
भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर ने मुकाबले को और रोचक बना दिया था। विदित हो की राजद विधायक अनिल कुमार सहनी (Anil Kumar Sahni) की सदस्यता अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला में तीन साल की सजा होने पर रद कर दी गई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए। इसमें 13 उम्मीदवारों किए 320 बूथों पर 58.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।
जेडीयू ने यहां से मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) तो बीजेपी ने केदार गुप्ता (Kedar Gupta) पर दांव आजमाया। ये दोनों उम्मीदवार पूर्व मुखिया के साथ-साथ पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें : Gujarat-Himachal Election Result 2022: गुजरात के रुझानों में बीजेपी की रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर