न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के साहिबगंज से कटिहार मनिहारी गंगा घाट आ रहे जहाज में लदे कई ट्रक बीच गंगा में ही डूब गये। मालवाहक जहाज साहिबगंज के समदा घाट से चला था। मालवाहक जहाज पर 14 ट्रक लदे हुए थे। ट्रकों के डूबने के साथ कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। हादसे के बाद झारखंड और बिहार के बचाव दल बचाव कार्य में लगे हुए है।
बताया जा रहा है कि मालवाहक जहाज 14 ट्रक लेकर चला था। इनमें से आधा दर्चन ट्रक गंगा में गिर गए। वहीं जहाज पर खड़े 9 ट्रक पलट गए। बताया जा रहा है हादसे से पहले टायर फटने की आवाज आई और उसके बाद जहाज का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गयी। झारखंड के साहिबगंज से बिहार के मनिहारी घाट के लिए चले मालवाहक जहाज पर स्टोन चिप्स (पत्थर) भी लोड था।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने “स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे” अभियान का किया शुभारंभ