Kanwar in Rameshwaram Dham Form विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा है। वहीँ कच्ची कांवरिया पथ से लेकर बाबा धाम मंदिर तक अद्भुत नजारा भी देखने को मिल रहा है। आज सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के तारापुर के हरपुर के पास एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां झारखंड के चाईबासा के नीलकंठ समिति द्वारा 15 फीट ऊंचा रामेश्वरम मंदिर का बना कांवर (Kanwar in Rameshwaram Dham Form) मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कांवर की ऊंचाई 15 फीट और इसका वजन 150 किलो
समिति के अध्यक्ष अमन साव बताते हैं कि चार वर्षों से लगातार अलग-अलग प्रतिमा का कांवर बनाकर बाबा को जल अर्पित करते आ रहे हैं। अगले वर्ष रथ का प्रारूप बनाकर देवघर गए थे। इस बार रामेश्वरम धाम की आकृति का कांवर(Kanwar in Rameshwaram Dham Form) बनाकर जा रहे हैं। इसे प्लाई बोर्ड थर्माकोल आदि से बनाया गया है। कच्ची कांवरिया पथ में वृक्ष होने की वजह से उस ओर से कांवर नहीं ले जा सके। इसको चार कांवरिया खींच ले जा रहे हैं। 15 कांवरियों का जत्था है। इस कांवर की ऊंचाई 15 फीट और इसका वजन 150 किलो है। इसको बनाने में लगभग दो माह का समय लगा है। जिसके बाद हम लोगों ने सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने बाबा धाम जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : बेंगलुरु में विपक्षी एकता बैठक में शामिल होंगे 24 दल, इन नए दलों की भी रहेगी मौजूदगी