बिरसा मुंडा का बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित और सदैव संघर्ष की प्रेरणा देता है- Kalpana Soren

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रांची में कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित और सदैव संघर्ष की प्रेरणा देता है।

कल्पना सोरेन(Kalpna Soren) ने इस मौके पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया। आज वह  पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान, यही पुरुखों का रास्ता है उनके दिखाए मार्ग पर हम सदैव आगे बढ़ेंगे, तानाशाहों के समक्ष झुकेंगे नहीं।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड-बिहार

ये भी पढ़ें : Narendra Modi ने महात्मा गांधी और अटल की समाधि पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *