कल्पना सोरेन ने ली राज्य सेवा की शपथ, झारखंड विधानसभा की बन गयीं नयी सदस्य

Kalpana took oath of state service, became new member of Jharkhand Legislative Assembly

झारखंड की राजनीति में धमाकेदार प्रवेश करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को विधिवत विधायक बन गयी है। विधानसभा भवन में झारखंड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र महतो ने कल्पना सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, यशस्विनी सहाय, विधायक नेहा तिर्की आदि नेताओं ने कल्पना सोरेन को बधाई दी।

इसके साथ ही झारखंड विधानसभा में एक इतिहास लिख दिया गया। झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहले विधायक पति-पत्नी हैं। भविष्य में वह नजारा भी अद्भुत होगा जब हेमंत और कल्पना विधायक पति-पत्नी के रूप में विधानसभा में साथ नजर आयेंगे।

बता दें कि कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनावों के साथ गांडेय विधानसभा उप चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के दिलीप वर्मा को 26483 मतों से पराजित किया। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन को 108975 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 82492 वोट प्राप्त हुए थे।

हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना सबसे बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में उभरकर सामने आई हैं। पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना सोरेन सोरेन जिस तरह से तूफानी चुनावी प्रचार किया उसने सभी का काफी प्रभावित किया।

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Modi 3.0: आजादी के बाद पहली बार संसद मुस्लिम मंत्रियों से ‘आजाद’, मोदी की मजबूरी या ‘कुछ और’!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *