Hockey News: सिमडेगा इंडिया टीम के कैंप में एक साथ झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं. 14 फरवरी से 31 मार्च तक बैंगलौर में आयोजित जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के तीन पुरुष हॉकी खिलाड़ी चयनित किए गए है. इन तीन खिलाड़ियों में असीम तिर्की कोरोमिया महतो टोली और डेनिस केरकेट्टा नोंनगड़ा सिमडेगा जिला के हैं, वहीं बिरसा ओड़िया खुटी जिला के रहने वाले हैं.
तीनो खिलाड़ियों का इंडिया कैंप में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सहित हॉकी सिमडेगा सुनील तिर्की, पक्रसियूस टोप्पो, कमलेश मांझी, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, बसंत बा, बलबीर कुमार, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, सुखराम मांझी, मुकुट डुंगडुंग, नवीन मिज, विजय तिर्की, सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है.
तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि महिला खिलाड़ी तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम में आ रहे है पर अब पुरुष खिलाड़ी भी अच्छा करने लगे हैं, जिसका परिणाम है अब पुरुष टीम के कैंप में भी एक साथ तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, साथ ही सब जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड बिहार में पहली बार चैंपियन भी हुई. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कौनबेगी ने तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की सिमडेगा के कोरोमिया जैसे जगह से अब खिलाड़ी इंडिया कैंप में आ रहे है जहा हॉकी सिमडेगा ने श्रमदान से मैदान बनाने की शुरुवात की थी.
झारखंड में बालको में भी बहुत प्रतिभा है परंतु ज्यादातर खिलाड़ी रोजगार और अच्छी ट्रेनिंग के कारण बाहर निकल जाते हैं. जिससे झारखंड के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी नुकसान हो रहा है, इस वर्ष जिस जूनियर नेशनल से झारखंड टीम के इन तीन खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप में हुआ है उसी प्रतियोगिता में झारखंड के 10 खिलाड़ी बिहार टीम से खेले, चूंकि वे 10 खिलाड़ी आर्मी ब्वॉयज दानापुर में है. यदि सभी खिलाड़ी को झारख्ड में ही रोजगार मिलने लगेंगे तो परिणाम बहुत ही बेहतर होगा.
Hockey News