समाचार प्लस
Breaking झारखंड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand के संताली लेखक मानसिंह मांझी को मिलेगा बाल साहित्यकार पुरस्कार

Jharkhand's Santali writer Mansingh Manjhi will receive the Children's Writer Award

मैथिली में अक्षय आनन्द ‘सन्नी’, अंग्रेजी में सुधा मूर्ति भी होंगे सम्मानित

झारखंड के संताली साहित्यकार मानसिंह मांझी बाल साहित्य अकादमी के द्वारा बाल साहित्यकार पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे। साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की है। बिहार के साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी यह है कि मैथिली भाषा केलिए अक्षय आनन्द ‘सन्नी’ को यह सम्मान मिलेगा। वहीं इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास को अंग्रेजी भाषा के लिए यह सम्मान दिया जायेगा।

इस वर्ष कश्मीरी में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया है। साहित्यकारों को गुरुवार शाम 5 बजे तानसेन मार्ग स्थित त्रिवेणी सभागार में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान प्रदान किया जायेगा। ये पुरस्कार साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक प्रदान करेंगे।

इन्हें दिया जायेगा बाल साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • रथींद्रनाथ गोस्वामी (असमिया)
  • श्यामलकांति दाश (बांग्ला)
  • प्रतिमा नंदी नाजार्री (बोडो)
  • बलवान सिंह जमोड़िया (डोगरी)
  • सुधा मूर्ति (अंग्रेजी)
  • रक्षाबहेन प्र. दवे (गुजराती)
  • सूर्यनाथ सिंह (हिन्दी)
  • विजयश्री हालाडि (कन्नड)
  • तुकाराम रामा शेट (कोंकणी)
  • अक्षय आनन्द ‘सन्नी’ (मैथिली)
  • प्रिया एएस (मलयालम्)
  • दिलीप नाङ्माथम (मणिपुरी)
  • एकनाथ अव्हाड (मराठी)
  • मधुसूदन बिष्ट (नेपाली)
  • जुगल किशोर षडंगी (ओडिया)
  • गुरमीत कड़िआलवी (पंजाबी)
  • किरण बादल (राजस्थानी)
  • राधावल्लभ त्रिपाठी (संस्कृत)
  • मानसिंह माझी (संताली)
  • ढोलन राही (सिंधी)
  • के. उदयशंकर (तमिल)
  • डीके चादुवुल बाबु (तेलुगु)
  • स्वर्गीय मतीन अचलपुरी (उर्दू)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल की पारी की हो रही कपिल से तुलना, पर कई मायनों में उससे अलग है यह पारी