Paris Olympic: स्टार तीरंदाज झारखंड की दीपिका कुमारी पहुंचीं प्री-क्वार्टर फाइनल में, पदक की उम्मीदें बढ़ीं

झारखंड की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी पेरिस ओलंपिक 2024 के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है। इससे पहले राउंड ऑफ 32 में भारत की भजन कौर पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। भारत की महिला तीरंदाजों में झारखंड की अंकिता भकत को राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा है। अब देश की इन दो तीरंदाजों दीपिका कुमारी और भजन कौर से भारत को पदक की उम्मीदें हैं।

दीपिका कुमारी ने पांच सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में एस्टोनिया की आर. पारनेट को 6-5 से हराया। दीपिका ने 29-28, 26-27, 27-27, 24-27, 30-27 से जीत दर्ज की।

इससे पहले भारतीय महिला तीरंदाज भजन कौर ने महिलाओं की एकल स्पर्द्धा के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर को 6-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया। पंजाब की भजन कौर ने दिन के अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया की साइफा नूरफीफा कमाल को 7-3 से शिकस्त देने के बाद वियोलेटा के खिलाफ अपनी लय जारी रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने 28-23, 29-26, 28-22 से आसान जीत दर्ज की थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सहायक शिक्षकों को 2013 से मिले ग्रेड 4 में प्रमोशन का लाभ, HC ने दिया आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *