समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राजनीति

Amba Prasad ED News: बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद क्यों आ गयी हैं ईडी के रडार पर, पुलिस ने ईडी को सौंपा है कच्चा चिट्ठा!

Jharkhand: Why has Barkagaon MLA Amba Prasad come on the radar of ED!

Amba Prasad ED News: देश में कद्दावर नेताओं पर जांच एजेंसियों के बढ़ते दबाव झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है। झारखंड के कई नेताओं के बाद अब बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी  की निगाहों में आ गयी है। कांग्रेस विधायक पर राज्य के कुछ थानों में शिकायतें दर्ज है उसकी जानकारी ईडी ने पुलिस से मांगी है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी द्वारा जानकारी मांगे जाने के बाद पुलिस ने अम्बा प्रसाद के बारे में जानकारी मुहैया करा भी दी है। बता दें, ईडी ने अपने पत्राचार में विधायक पर दर्ज सभी मामलों, यहां तक कि न्यायालयों में समर्पित आरोप पत्रों समेत सभी जानकारी बिन्दुवार तरीके मांगी थी। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने विधायक अम्बा के खिलाफ जितने भी केस दर्ज हैं, उनका ब्यौरा सिलसिलेवार तरीके से उपलब्ध भी करा दिया है। पुलिस ने ईडी को बताया कि अम्बा प्रसाद समेत जिन लोगों पर शिकायत दर्ज है, उनकी जांच चल रही है।

पुलिस ने ईडी को इन कांडों का दिया ब्यौरा
  • विधायक अम्बा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी मामले केरेडारी, बड़कागांव, कटकमदाग थानों में दर्ज हैं।
  • कांड संख्या 37/18 के तहत केरेडारी थाने में पुलिस ने अम्बा प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट दायर कर रखी है। इस केस में अम्बा प्रसाद समेत 5-6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला झड़प और गाली-गलौज से सम्बंधित है। केरेडारी धाने में यह मामला 30 जुलाई, 2018 को दर्ज हुआ था।
  • कांड संख्या 113/21 में धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में अम्बा समेत 11 लोगों पर बड़कागांव थाने में केस दर्ज किया गया था।
  • केस संख्या 96/21 में कटकमदाग थाने में विधायक अम्बा समेत चार लोगों पर मामला दर्ज है। यह मामला सरकारी काम में बाधा पहुंचाने से सम्बंधित है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड

यह भी पढ़ें: अब बिना Aadhar Card और Voter ID के भी बन जायेगा Driving License, जानिए आसान तरीका

Related posts

Jharkhand: सभी जरूरतमंद यूनिवर्सल पेंशन योजना से जुड़ेंगे, हर माह की 5 तारीख को मिलेगी पेंशन

Manoj Singh

यात्रिगण कृपया ध्यान दें … 5 दिनों तक हटिया रेलवे स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेन, देखिए पूरी LIST

Sumeet Roy

सीएम हेमन्त के सामने ‘पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ डॉक्यूमेंट्री का नेशनल ज्योग्राफिक ने दिया प्रजेंटेशन

Pramod Kumar