समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव जल्द होंगे या नहीं, हाई कोर्ट 8 मई को करेगा सुनवाई

Jharkhand: Whether the body elections will be held soon or not, the High Court will hear on May 8

Jharkhand Nikay Chunav 2023: झारखंड के 34 निकाय परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी निकाय इसका इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव कब होंगे। मामला हाई कोर्ट में पहुंचा है। अब हाई कोर्ट 8 मई को सुनवाई करेगा, उसके बाद यह तय हो पायेगा कि राज्य में निकाय कब होंगे या इसमें कितना विलम्ब होगा। बता दें, पार्षद रोशनी खलखो सहित अन्य पार्षदों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल राज्य में जल्द निकाय चुनाव करवाने का अनुरोध किया है। इस पर झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में दायर रिट याचिका पर सुनवाई की तारीख 8 मई तय कर दी है। पार्षदों द्वारा जल्द चुनाव कराने की आग्रह वाली याचिका को अधिवक्ता विनोद सिंह ने कोर्ट में गुरुवार को मेंशन किया जिस पर कोर्ट ने डेट तय की।

झारखंड में निकाय चुनाव नहीं होने के क्या हैं कारण?

राज्य सरकार ने फैसला किया है कि झारखंड में नगर निकायों के चुनाव अब ओबीसी रिजर्वेशन के आधार पर कराए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार रिजर्वेशन का प्रतिशत तय करने के लिए हर राज्य सरकार के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे कराना अनिवार्य है। जब रिजर्वेशन तय हो जायेगा तब चुनाव भी हो जायेगा। शायद इस प्रक्रिया को पूरे होने में साल गुजर जाये। राज्य के 15 नगर निकायों का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। अब बाकी 34 निकायों का कार्यकाल 30 अप्रैल तक खत्म हो चुके हैं। कोविड के कारण चुनाव 2020 के बाद से ही टलते रहे हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: गलियों में लीजिए ऊंचे पकवान का आनन्द, झारखंड समेत देश के 100 जिलों में स्वास्थ्य मंत्रालय खोल रहा ‘स्ट्रीट फूड’

Jharkhand Nikay Chunav 2023

Related posts

JAC के कार्यालय के पास छात्रों नें किया हंगामा, Result में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Sumeet Roy

Jharkhand: तकनीकी क्षेत्र में भारत की होगी धूम, रांची में संगणक विज्ञान और अभियंत्रिकी विभाग के व्याख्यान कार्यक्रम के वक्ताओं को भरोसा

Pramod Kumar

Supreme Court ने कॉलेजियम की बैठक का ब्यौरा मांगने वाली याचिका खारिज की, कहा- यह RTI के दायरे में नहीं

Manoj Singh