समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम को अचानक क्या हुआ कि हो रहा कोरोना विस्फोट, आज तो आंकड़ा 100 के पार पहुंचा

Jharkhand: What suddenly happened to East Singhbhum that the corona explosion is happening

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

धीरे-धीरे कोरोना ने झारखंड में अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। झारखंड का पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) बुरी तरह से कोरोना की चपेट में आ गया है। गुरुवार को फिर पूर्वी सिंहभूम में 100 से ज्यादा कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। पूरे झारखंड में जहां पिछले 24 घंटे में 148 नये कोरोना संक्रमण मामलों का पता चला है, वहीं अकेले पूर्वी सिंहभूम में 103 नए केस मिले हैं। आज के आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 470 हो गए है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 44 मरीज  स्वस्थ भी हुए हैं। आज आये आंकड़ों के बाद पूर्वी सिंहभूम में 129 मरीज एक्टिव हो गये हैं जो कि पूरे राज्य में सबसे ज्यादा हैं।

पूरे राज्य में क्या है कोरोना की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 103, रांची में 24 , लोहरदगा में 3, गिरिडीह और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 2-2, देवघर, लातेहार और पलामू में 4-4, धनबाद और कोडरमा 1-1 मरीज मिले हैं।

पूरे देश की क्या है स्थिति?

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पूरे देश के लिए आज को जो आंकड़े जारी किये है, उनमें पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 10 हजार के करीब नये कोरोना मरीज मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 9355 नये कोरोना मरीज मिले हैं। जहां तक कोरोना से रिकवरी की बात है तो इस दौरान 12,923 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ताजाआंकड़ों में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57,410 है।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: अधिवक्ता राजीव कुमार और कारोबारी अमित अग्रवाल पर आरोप गठित

Related posts

जम्मू-कश्मीर: आतंकी बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्रगान

Manoj Singh

MS Dhoni Movie: आ गई MS Dhoni की पहली Movie, ये है फिल्म का नाम

Manoj Singh

Jharkhand Cabinet Reshuffle: झारखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Manoj Singh