Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तर भारत और हिमालय से आ रही सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे एक बार फिर से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
लेकिन 19 जनवरी से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी। 17 से 19 जनवरी के अनुसार जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ स्थानों में सुबह में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिलेगा। बाद में आंशिक रूप छा सकते है।
लेकिन अन्य जिलों में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा। 20 और 21 जनवरी को पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आंशिक बादल छा सकते है। इस दौरान अन्य जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
रांची में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना
रांची में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। 17 और 21 जनवरी तक सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को रांची में 6.32 मिनट पर सूर्याेदय हुआ। जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 25 मिनट पर होगा।