Vande Bharat in Jharkhand: झारखंड और बिहार के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किस दिन से पटरियों पर दौड़ने लगेगी, इसकी तारीख का ऐलान हो गया है। 10 मई से पटना और रांची के बीच देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो जायेगी। सम्भावना यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। बता दें, वंदे भारत ट्रेन गया, जहानाबाद और हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन पटना और रांची की बीच की दुरी महज छह घंटे में पूरी कर लेगी।
फिर भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो 10 मई से इसे चलाने की पूरी तैयारी है।
सम्भव है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू होंगी। दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हटिया में वंदे भारत ट्रेन के हिसाब से यार्ड को मॉडिफाई किया गया है। यह ट्रेन रांची रेल डिवीजन की होगी। सबसे पहले रांची-बीआइटी मेसरा-हजारीबाग होते हुए पटना चलाया जाना है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें:बोकारो: बच्चा सिंह के आवास पर NIA का छापा, तीन अन्य के घर पर भी चल रही तलाशी