Jharkhand Train News: रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) से चलने वाली विभिन्न ट्रेनें ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने के कारण प्रभावित होंगी. 29 नवंबर को कुछ ट्रेनें रद्द (train cancelled) रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग (changed train route) से चलेंगी. 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस खड़गपुर से और ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस हटिया से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
आसनसोल के अंडाल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जबकि कई के रूट बदले गये हैं. 28 नवंबर से 30 नवंबर के बीच रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से ऐसी होगी परिवर्तित रूट –
Jharkhand Train News-ये ट्रेनें हैं रद्द
ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 26/11/2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/11/2022 तक बर्द्धमान से रद्द रहेगी.2. ट्रेन संख्या 13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/11/2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/11/2022 तक हटिया से रद्द रहेगी3. ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या – रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 29/11/2022 को कामाख्या से रद्द रहेगी.4. ट्रेन संख्या 15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 30/11/2022 को रांची से रद्द रहेगी.
रूट बदले गये ट्रेनों की सूची
ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा शुरू 25/11/2022 से 28/11/2022 तक अपने निर्धारित मार्ग भागलपुर – साहिबगंज – अंडाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर – बांका – जसीडीह – कुलटी लिंक केबिन – प्रधान खाटा होकर चलेगी और ट्रेन का बांका, मधुपुर एवं चित्तरंजन स्टेशनों पर ठहराव होगा.
ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 25/11/2022 से 29/11/2022 तक अपने निर्धारित मार्ग अंडाल – साहिबगंज – भागलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रधान खाटा – कुलटी लिंक केबिन – जसीडीह – बांका – भागलपुर होकर चलेगी और ट्रेन का चित्तरंजन, मधुपुर एवं बांका स्टेशनों पर ठहराव होगा.
ट्रेन संख्या 13425 मालदाटाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 26/11/2022 को अपने निर्धारित मार्ग पाकुड़ – रामपुरहाट – दुर्गापुर – आसनसोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर – झाझा – कुलटी लिंक केबिन – प्रधान खाटा होकर चलेगी.
ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 28/11/2022 को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल – दुर्गापुर – रामपुरहाट – पाकुड़ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रधान खाटा-कुलटी लिंक केबिन-झाझा-भागलपुर होकर चलेगी.इसके अलावा खड़गपुर मंडल के कनिमहली स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा.
ट्रेन संख्या 08151 टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब 29 नवंबर को अपने निर्धारित समय 15:15 बजे के बजाए 1 घंटे 30 मिनट विलंब से यानी 16:45 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन हुआ है. लिंक रैक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/11/2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया हैं. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 240 मिनट विलम्ब से यानी 18:25 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.
ये भी पढ़ें : देसी छोरा, विदेशी मेम, बिहार के अमित को दिल दे बैठीं इंग्लैंड की Helen, बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में हुई शादी