न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बोकारो के नावाडीह प्रखंड में चले सर्च अभियान में पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को धर दबोचा है। नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना के गिरफ्तार इन नक्सलियों में बाबूराम मरांडी और डालो राम मरांडी दोनों सगे भाई है। इन दोनों नक्सलियों पर विभिन्न धाराओं में विस्फोटक थानों में केस भी दर्ज है। वहीं एक अन्य गिरफ्तार नक्सली फूटानी उर्फ कुलेश्वर कुमार शर्मा उर्फ कोलेश्वर ठाकुर, बगोदर, गिरिडीह का रहने वाला है। इन नक्सलियों ने झारखंड विधानसभा 2014 चुनाव के मतदान दल को उड़ाने के लिए सड़क पर केन बम भी प्लांट किया था। इसके अलावा नवाडीह के पलामू-सारुबेरा रोड में जान मारने की नियत से पुलिया में बम लगाने का भी आरोप है। तीनों नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand बिजली निगम को मिला लक्ष्य से ज्यादा, पहली बार राजस्व कलेक्शन 500 करोड़ के पार