समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand: थमने लगी है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, स्वस्थ हो रहे ज्यादा, मौत के आंकड़े कम

Jharkhand Corona Update

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

झारखंड में कोरोना जिस गति से बढ़ा था और उसको लेकर चिंताएं बढ़ गयी थीं, लेकिन अब राज्य में कोरोना संक्रमण मंद पड़ गया है। यही नहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ गयी हैं। सबसे सुखद बात यह है कि कोरोना से मौत के आंकड़े बेहद घट गये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को कोरोना का जो आंकड़ा जारी किया गया है, उसमें संक्रमण से प्रभावित होने वालों की संख्या 622 आयी है। जबकि 1,506 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। बोकारो और सिमडेगा जिलों में कोरोना संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत की खबर है। राज्य में वर्तमान में 4,372 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इनमें 464 राजधानी रांची में हैं।

झारखंड में कोरोना की स्थिति
  • पूर्वी सिंहभूम – 231
  • रांची – 206
  • पलामू – 21
  • दुमका – 20
  • बोकारो – 19
  • धनबाद – 17
  • गोड्डा से 17
  • देवघर – 16
  • सरायकेला – 10
  • पश्चिमी सिंहभूम – 10
  • साहेबगंज – 09
  • खूंटी – 06
  • कोडरमा – 06
  • सिमडेगा – 06
  • गिरिडीह -05
  • हजारीबाग – 05
  • चतरा – 04
  • पाकुड़ – 04
  • गढ़वा – 03
  • लोहरदगा – 03
  • गुमला – 02
  • जामताड़ा – 01
  • लातेहार – 01
  • अब कुल कोरोना संक्रमित – 4,29,172
  • अब तक कोरोना से रिकवरी – 4,19,497
  • अब तक कोरोना से कुल मौत – 5,303

यह भी पढ़ें: Budget 2022 में किस पर कितनी बरसी ‘निर्मला’ की कृपा, देखिये बजट की सारी मुख्य बातें

Related posts

Jharkhand: किडनी मरीज को मिली विधायक इरफान की मदद तो संभव हुआ इलाज, Curesta के डॉ. धनश्याम कर रहे इलाज

Pramod Kumar

World Tribal Day 2022: पूरी दुनिया को आदिवासियों की चिंता, पर नहीं बदल पा रही बदहाल सूरत

Pramod Kumar

बला की खूबसूरत है पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir, फेल हैं बॉलीवुड की हसीनाएं!

Manoj Singh