न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित पीयूष तिवारी को बिहार के आरा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड की जांच के समय पुलिस को आरोपी के बनारस में होने की सूचना मिली थी। लेकिन आरोपी ने बनारस से फरार होकर अपना लोकेशन चेंज कर लिया। लेकिन उसके बिहार पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिल गयी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया। पीयूष की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पीयूष तिवारी से पूछताछ चल रही है।
बता दें, टाटीसिलवे थाना पुलिस को आरा गेट स्थित रेलवे ट्रैक के समीप से पल्लवी कुमारी का शव बरामद किया था। पल्लवी बरियातू थाना क्षेत्र में कुसुम बिहार रोड नंबर नौ की निवासी थी। उसके पिता विजय राम और मां मधु देवी रिम्स में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। पल्लवी की मौत की खबर मिलने के बाद मुहल्ले वालों ने रिम्स पोस्टमार्टम हाउस और थाने का भी घेराव किया था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन एक युवती काले रंग की स्कूटी से दो लड़के एवं तीन अन्य दोस्तों (लड़की) के साथ वहां पहुंची थी। सभी किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। उसके बाद ही पल्लवी की लाश रेलवे ट्रैक पर पायी गयी थी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: गोला गोलीकांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी दोषी करार, भेजा गया जेल