Lalan Singh Hemant Soren: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-लोकसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री से ललन सिंह की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। लेकिन इस समय देश में जिस तरह से राजनीतिक हलचल मची हुए है, इस मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें, इस समय बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार देश के विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने में जोरशोर से लगे हुए हैं।
इस सिलसिले में नीतीश कुमार और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात कर विपक्षी एकता बनाने का प्रयास कर चुके हैं। नीतीश के इस अभियान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जी-जान से सहयोग कर रहे हैं। ललन सिंह झारखंड में जदयू को धार देने के लिए रांची आये हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात को सामान्य मुलाकात नहीं कहा जा सकता।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का बहुत बड़ा ऐलान, नीतीश कैबिनेट ने 18 एजेंडों पर लगायी मुहर
Lalan Singh Hemant Soren