न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस/ झारखंड-बिहार
हेमंत सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर आज से जनता के बीच जा रहे हैं। इससे लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खतियानी जोहार यात्रा निकाली है जिसके प्रथम चरण की शुरुआत आज से गढ़वा से हो रही है। जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री जनता को अपनी उपलब्धियां भी बतायेंगे और सभी जिलों के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
जोहार खतियान यात्रा 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा में जायेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी जिलों में एक-एक दिन रुकेंगे और उस जिले की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के कुनबे में राज्य सरकार में शामिल घटक दल के नेता और मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
पहले चरण में मुख्यमंत्री की जोहार खतियान यात्रा
- 08 दिसंबर- गढ़वा
- 09 दिसंबर- पलामू
- 12 दिसंबर- गुमला
- 13 दिसंबर- लोहरदगा
- 15 दिसंबर- गोड्डा
- 16 दिसंबर- देवघर
यह भी पढ़ें: Jharkhand: G20 के लिए सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होकर घिर गया JMM, CM को भाजपा ले रही आड़े हाथ