न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस- झारखंड-बिहार
रामगढ़ से एक दर्दनाक खबर आयी है। कमरे में रात में चूल्हा जलाकर सोना एक दंपती के लिए जानलेवा सिद्ध हो गया। यह दंपती शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में चूल्हा जलाकर सो गया। शनिवार की सुबह कमरे से दोनों की लाश निकली। यह दुखद घटना शहर के कोईरी टोला में हुई है।
वृद्ध दंपती जीरा महतो और उनकी पत्नी रात को ठंड के कारण कमरे में चूल्हा जलाकर सो गए थे। सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को कुछ शक हुआ। इसके बाद लोग किवाड़ तोड़ कर भीतर घुसे तो वहां दंपती मृत पड़े थे। यह दंपती बाजार में घूम कर टोकरी और सूप बेच कर जीवन-यापन करता था। आज तो इनकी जीवन-लीला ही समाप्त हो गयी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें अधिकारी : हेमंत