Jharkhand: पंचायत चुनाव का बज गया बिगुल, चार चरणों में होगा मतदान, 1,96,16,504 मतदाता बनायेंगे गांव की सरकार
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस
झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डी.के. तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव कैसे कराये जायेंगे इसकी विस्तृत जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में कराये जायेंगे। मतदान 14 मई, 19 मई, 24 मई और 27 मई को होंगे। निर्वाचन आयोग की चुनाव की घोषणा के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। राज्य के 24 जिलों की कुल 4345 पंचायतों में चुनाव होंगे। इन 4345 पंचायतों में 1,96,16,504 मतदाता ग्राम पंचायत सदस्यों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए पूरे राज्य में 53840 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। मतदान मतपेटियों और मतपत्रों के जरिये कराये जायेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 प्रकार के पहचान-पत्रों को मान्यता दी गयी है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की जायेगी। पंचायत चुनाव के लिए 45 निर्वाचन व्यय पर्वेक्षक किये जायेंगे जो प्रत्याशियों के व्यय का लेखा-जोखा रखेंगे।
बता दें, इससे पहले आज ही झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की औपचारिक घोषणा की।
इस प्रकार होगी निर्वाचन की प्रक्रिया
पहला चरण
- निर्वाचन सूचना प्रकाशन की तिथि – 16 अप्रैल, 2022
- नामांकन की अंतिम तिथि – 23 अप्रैल, 2022
- नामांकन पत्रों की जांच – 25-26 अप्रैल, 2022
- नाम वापसी की तिथि – 27-28 अप्रैल, 2022
- चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि – 29 अप्रैल, 2022
- मतदान की तिथि – 14 मई, 2022
- मतगणना की तिथि -17 मई, 2022
दूसरा चरण
- निर्वाचन सूचना प्रकाशन की तिथि – 20 अप्रैल, 2022
- नामांकन की अंतिम तिथि – 27 अप्रैल, 2022
- नामांकन पत्रों की जांच – 28-30 अप्रैल, 2022
- नाम वापसी की तिथि – 2 मई, 2022
- चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि – 4 मई, 2022
- मतदान की तिथि – 19 मई, 2022
- मतगणना की तिथि -22 मई, 2022
तीसरा चरण
- निर्वाचन सूचना प्रकाशन की तिथि – 25 अप्रैल, 2022
- नामांकन की अंतिम तिथि – 2 मई, 2022
- नामांकन पत्रों की जांच – 4-5 मई, 2022
- नाम वापसी की तिथि – 6-7 मई, 2022
- चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि – 9 मई, 2022
- मतदान की तिथि – 24 मई, 2022
- मतगणना की तिथि -31 मई, 2022
चौथा चरण
- निर्वाचन सूचना प्रकाशन की तिथि – 29 अप्रैल, 2022
- नामांकन की अंतिम तिथि – 6 मई, 2022
- नामांकन पत्रों की जांच – 7-9 मई, 2022
- नाम वापसी की तिथि – 10-11 मई, 2022
- चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि – 12 मई, 2022
- मतदान की तिथि – 27 मई, 2022
- मतगणना की तिथि -31 मई, 2022
यह भी पढ़ें: Jharkhand: राज्यपाल से मिली स्वीकृति, गांव की सरकार बनाने के लिए तिथियों का ऐलान, 14, 19, 24, 27 मई को वोट