न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बाढ़ और सुखाड़ को लेकर विपक्ष द्वारा किये गये हंगामे के बीच राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने 3436 करोड़ 55 लाख 36 हजार का पहल अनुपूरक बजट पेश कर दिया। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के सोमवार को दूसरा दिन था। बता दें, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड सरकार का यह पहला अनुपूरक बजट है। वित्तमंत्री ने अपने अनुपूरक बजट में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग पर विशेष ध्यान देते हुए 688 करोड़ रुपये आवंटित किए। इसके बाद पंचायती राज विभाग के लिए 624 करोड़ का प्रावधान किया गया। जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए 426 करोड रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने इससे पहले बजट सत्र में एक लाख एक हजार 101 करोड़ का मूल बजट सदन पर रखा था।
आज जैसे ही सत्र की शुरुआत हुई विपक्ष के विधायक झारखंड में हुई कम वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक ‘हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो’ के नारे लगा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Monkeypox: केरल में हुई पहली मौत ने बढ़ाई देश की चिंता, WHO ने दुनिया के लिए जारी की डराने वाली चेतावनी