समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर हजारीबाग

Jharkhand: मां बनकर नाबालिग को दो बार बेचने वाली महिला तस्कर कविता मंडल दोषी करार, 25 फरवरी को मिलेगी सजा

Jharkhand: Smuggler Kavita Mandal guilty of selling a minor twice as a mother

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

हज़ारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड से हैरतअंगेज घटना सामने आयी है। जहां के ब्रायं टोला बाराघाट से एक नाबालिग का न सिर्फ अपहरण किया गया, बल्कि उससे अपराध भी करवाया गया और बेचा भी गया, वह भी एक नहीं दो-दो बार। इस मामले में सोमवार को हज़ारीबाग़ न्यायालय एडीजे 6 एम काशिका प्रसाद ने सुनवाई करते हुए महिला तस्कर कविता मंडल और भोला प्रसाद मंडल को दोषी ठहराया है। दोनों दोषियों को हज़ारीबाग़ जेल भेज दिया गया है। अदालत ने दोनों दोषियों की सजा अभी तय नहीं की है, लेकिन एक नाबालिग के साथ किया गया उनका अपराध पोक्सो के तहत आता है, इसलिए उनकी सजा के कठोर होने की उम्मीद की जा रही है। दोनों की सजा का फैसला 25 फरवरी को किया जाएगा। बता दें, इस नाबालिग की मां ने विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 11/2020 दर्ज कराया था।

दो बार बेची गयी नाबालिग, ब्याह भी करवाया, चोरी भी करवायी

पीड़ित के अधिवक्ता पवन कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार ने मामले के बारे में बताया कि नाबालिग पीड़िता का अपहरण 2017 में में उसके घर से अपहरण से किया था। नाबालिग का अपहरण करने वाली तस्कर कविता मंडल ने उसकी मां बनकर उसे दो बार बेचा। इस कुकृत्य में उसके सहयोग भोला प्रसाद मंडल उर्फ नानू ने उसका साथ दिया। नाबालिग को न सिर्फ बेचा गया, बल्कि उससे अपराध भी करवाया गया।

पहली बार नाबालिग को राजस्थान में बेचा गया।

तस्कर कविता मंडल ने मां बनकर नाबालिग की शादी जयपुर, राजस्थान के एक अधेड़ अनिल पारीक से करवा दी थी। शादी के एक साल बाद नाबालिग को अपने मां-बाप से मिलने के बहाने ससुराल से सभी जेवरात,नगदी चोरी कर भागने को कहा। विवशता में नाबालिग ने ऐसा ही किया।  तय समय पर नाबालिग ने सुसराल से नगदी व जेवरात समेट कर भाग निकली। महिला तस्कर कविता मंडल ने नाबालिग से सारे जेवरात व नगदी ले लिये। इसके बाद वह उसे वापस विष्णुगढ़ लायी, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसे घर में नहीं आने दिया। नाबालिक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन गिरोह के लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। एक अंधेरे कमरे में 15 दिन तक रखने के बाद पुनः लड़की को राजस्थान के खाटू श्याम ले गये। वहीं उसकी दूसरी बार एक अधेड़ श्रवण चौधरी से शादी करवा दी। उसके बाद से लड़की उसी के पास है। इस दौरान उसकी एक बेटी भी हुई।

पीड़िता ने कोर्ट में पांच घंटे गवाही देने के  बाद कोर्ट से आग्रह किया कि उसकी जैसी कई लड़कियां, उन्हें  बचा लिया जाये। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसके जैसी कई और अन्य लड़कियों को कविता मण्डल ने बेचा है। पीड़िता ने कहा था कि जब उसकी पहली शादी करवाई गई थी तो वहां अपने गांव के आसपास कई लड़कियों से मिली। सभी ने कविता मंडल द्वारा बेचे जाने की बात बताई। पांच घंटे चली गवाही में पीड़िता ने ग्यारह पन्नों में अपना बयान दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: BBC: चार दिनों तक चले सर्वे में आयकर विभाग को मिले हैं बड़े सुबूत, दो वर्षों का नहीं कोई ‘हिसाब’

Related posts

IND vs NZ : रांची T-20 में भारत की जीत, पंत ने लगाया विजयी छक्का, सीरीज पर भी कब्जा

Sumeet Roy

अखिलेश राज में मंत्री रहे Gayatri Prajapati की बेनामी जमीन को ED ने किया अटैच, अबतक 90 करोड़ की संपत्ति जब्त

Manoj Singh

Sunita Choudhary Ramgarh: ‘रामगढ़ के रण’ में एनडीए की Sunita Choudhary की बंपर जीत, हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका

Manoj Singh